फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक का रास्ता रोक हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा थाना क्षेत्र स्थित इंडियन गैस एजेंसी के पास एक युवक का रास्ता रोकर 8-10 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का इलाज घरौंडा सीएचसी में चल रहा है। वार्ड दो जैल सिंह कॉलोनी निवासी पूर्ण सिंह ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उसका बेटा संदीप घर का कुछ सामान लेने इंडियन गैस एजेंसी के पास गया था। वहां पहले से मुकेश, राजा व आशिष व छह-सात अन्य लाठी, गंडीसी लेकर उसके बेटे के इंतजार में खड़े थे। वहां पर जैसे ही उसका बेटा पहुंचा राजा ने उसके बेटे के ऊपर गंडासी से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें