करनाल/मूनक। बल्ला गांव निवासी नवीन ने पुलिस चौकी बल्ला में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि जब वह 18 मई को अपने खेत में काम कर रहा था, पड़ोसी गुरजीत और उसके चाचा सुमेर मौके पर पहुंचे और बिना किसी बात के झगड़ा करने लगे। दोनों ने मिलकर डंडों से उस पर हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। नवीन ने बताया कि मारपीट में उसका फोन भी तोड़ दिया गया और डंडे की चोट से उसके हाथ में फ्रैक्चर आ गया। उसे करनाल रेफर कर दिया गया है। संवाद