फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपार्टर
विज्ञापन

करनाल/मूनक। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 11 लाख रुपये ठग लिए। गगसीना गांव निवासी संदीप संधू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पंजाब निवासी गुरजीत सिंह पर यह आरोप लगाया है। संदीप का कहना है कि वह और उसका परिवार टूरिस्ट वीजा पर कनाडा जाना चाहते थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात गुरजीत सिंह से हुई, जिसने खुद को विदेश भेजने का विशेषज्ञ बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह पूरे परिवार को कनाडा भेज देगा।
संदीप ने गुरजीत को अपने परिवार के पासपोर्ट दिए और 11 लाख रुपये की राशि भी दी, जिसमें से छह लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए और पांच लाख रुपये नकद दिए गए। आरोपी ने नकली वीजा दिखाकर संदीप को विश्वास में लिया, लेकिन समय बीतने पर वह टाल-मटोल करने लगा। जब संदीप ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपी अब तक कई लोगों को इसी तरह फंसा चुका है। वह कहता है कि उसकी पहुंच इतनी ऊपर तक है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। संदीप ने आरोपी द्वारा दिए गए फर्जी दस्तावेजों की प्रतियां भी शिकायत के साथ संलग्न की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें