फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर बांउसरों ने दो टीचर्स को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर तैनात बाउंसरों पर दो अध्यापकों ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। टोल बाउंसरों के साथ मारपीट में घायल अध्यापकों ने घरौंडा में उपचार के बाद मेडिकल करवाकर मधुबन पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दहा के प्राध्यापक विनोद कुमार की ड्यूटी करनाल में जेबीटी परीक्षा केंद्र पर सुपरवाइजर के रूप में लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे अपने साथी सूबे सिंह को पानीपत छोड़ने के लिए कार लेकर पानीपत की तरफ रवाना हुए थे। विनोद कुमार का आरोप है कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर 20 मिनट तक खड़े रहे। रास्ते में किसी अन्य वाहन चालकों के बीच टोल कर्मचारियों का विवाद चल रहा था। विनोद ने बताया कि जब उसने टोल कर्मचारियों से वाहन निकालने के लिए रास्ता देने की बात कहीं तो टोल के बाउंसर उन पर टूट पड़े और जमकर मारपीट की। इससे उनको गंभीर चोटें आई। विनोद ने बताया कि घरौंडा सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद मेडिकल करवाया है और शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें