फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हमला कर फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमला कर फोड़ा सिर
विज्ञापन

करनाल। बरसत गांव निवासी नरेश ने आरोप लगाया है कि 23 मई की रात उसके भाई सुरेन्द्र पर गांव के काकू व सुमित ने ईंट और तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में सुरेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे घरौंडा अस्पताल से करनाल रेफर किया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि गली में पेशाब करने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह हमला हुआ। घरौंडा थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। ब्यूरो


परिवार पर गंडासी और डंडों से हमला
करनाल। थाना इंद्री पुलिस को बुढनपुर बागर निवासी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को उनके घर पर हर्ष, रविन्द्र, मजीत और दिलबाग सहित छह लोगों ने लाठी-डंडों और गंडासी से हमला किया। हमले में शिकायतकर्ता, उनकी भाभी स्नेहा, मां और बहन को चोटें आईं। सुरेन्द्र ने बताया कि ये लोग पहले भी हमला करने की कोशिश कर चुके हैं। थाना इन्द्री पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन


गर्भवती को छोड़कर लापता
करनाल। शुगर मिल सूरज कॉलोनी निवासी रामबती ने थाना कुंजपुरा पुलिस को शिकायत दी है कि उसका साथी बलविन्द्र कुमार मंगलवार को घर से खाट लाने के बहाने निकला और उसके बाद लौटकर नहीं आया। वह छह महीने से उनके साथ रह रहा था और महिला तीन माह की गर्भवती है। बलविंद्र का फोन भी बंद आ रहा है। महिला ने थाना सेक्टर 32-33 में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। ब्यूरो
मंदिर से माला और नकदी चोरी

करनाल। कुड़क जागीर निवासी रतन सिंह ने बताया कि वीरवार को माता पाथरी देवी मंदिर से दो युवक माता के गले से नोटों की माला और गल्ले से लगभग छह हजार रुपये लेकर भाग गए। शिकायतकर्ता ने एक युवक की पहचान साहिल के रूप में की है। थाना तरावड़ी में मामले की शिकायत दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल
करनाल। कुलवेहड़ी की सुमित्रा रानी ने पुलिस को शिकायत दी है कि 17 मई को उसे राहुल ने बाइक से टक्कर मार दी और भाग गया। महिला को गंभीर चोटें आईं। उसका ऑपरेशन किया गया। थाना कुंजपुरा में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें