शाहाबाद के श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी शनिवार को मंदिर परिसर से चलकर हुड्डा स्थित सनातन धर्म सभा के संरक्षक अशोक खुराना के निवास पर पहुंची जहां मोहल्लावासियों ने आयोजक परिवार के साथ मिलकर पुष्पवर्षा व आतिशबाजी कर गर्मजोशी से श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सुनील शास्त्री ने पूजा-अर्चना करके किया। भजनीक वेद प्रकाश छाबड़ा, श्रीराम सेठी व गुलशन मयूर ने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
भजनीक गंगारमन ने ‘बम भोले बम भोले बम बम बम’ भजन प्रस्तुत कर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं का झूमने पर विवश कर दिया। प्रभातफेरी में सर्दी के मौसम के बावजूद भी पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर सभा के प्रधान जगमोहन मनचंदा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शिवरात्रि को शिव मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी सहयोग करने का आह्वान किया।
मंदिर सभा की ओर से आयोजक परिवार को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर ढूंढराज आनंद, मयंक तुली, चरणजीत खुराना, अशोक चड्डा, विजय तुली, हरीश मुंजाल, सुमित चड्डा, अजय मोंगा, दिव्यांशु खुराना, संजय शर्मा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।