फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एटीएम केबिन की दीवार में लगाई सेंध, मशीन नहीं तोड़ पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों का दुस्साहस अभी कम नहीं हुआ है। पेट्रोल पंपों के साथ साथ एटीएम भी बदमाशों के निशाने पर हैं। अब गांव अरजाहेड़ी स्थित एटीएम को चुराने के लिए कमरे की दीवार तोड़ डाली। हालांकि, चोर मशीन को चुरा नहीं पाए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने अरजाहेड़ी के जीटी लिंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में सेंध लगाने की कोशिश की। एटीएम के पिछले हिस्से से दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने एटीएम को तोड़ने की भी कोशिश की। थाना बुटान पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। थाना बुटाना प्रभारी संदीप ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन एटीएम को तोड़ने में सफल नहीं हो सके। आज सुबह सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बता दें कि जिले में इससे पहले भी कई बार बदमाश एटीएम को निशाना बना चुके हैं। 17 जुलाई को फुसगढ़ रोड स्थित एक एटीएम को उखाड़कर बदमाश रेहड़ी पर लाद कर ले जा रहे थे, जिसमें 2.94 लाख रुपये थे। गनीमत रही कि वे ले नहीं सके। इसके अलावा, सेक्टर में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें