फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 25 हजार

Thu, 03 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर किसी ने उपभोक्ता के खाते से 25 हजार रुपये की राशि निकाल ली। थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बिजना निवासी सुनील कुमार ने बताया कि एक फरवरी को वह एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने गया था। जहां पैसे न निकलने पर उसने एक युवक से मदद ली।
विज्ञापन


उक्त युवक ने मदद कर उसे तीन हजार रुपये निकालकर दे दिए। इसके बाद रात करीब 12 बजे उसके फोन पर खाते से 25 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जब उसने जांच की तो सामने आया कि मदद करने के बहाने उक्त युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया है। जिसके बाद उसने मीरा घाटी चौक के पास स्थित पीएमबी के एटीएम बूथ से पैसे निकाले हैं।

थाना प्रभारी मोहनलाल का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें