फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे खिलाड़ी

विज्ञापन
मुक्केबाजी का अभ्यास करते खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
करनाल। अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिले के करीब सौ चयनित खिलाड़ियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में संपन्न हुई राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और निशानेबाजी सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोच खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और रणनीतिक पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। राज्यस्तरीय मुकाबलों में सामने आई कमियों को दूर करने के साथ स्टैमिना और गति पर काम हो रहा है। कई खिलाड़ी व्यक्तिगत स्तर पर डाइट और रिकवरी रूटीन का भी सख्ती से पालन कर रहे हैं। दिसंबर में होने वाली इन प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें