फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बड़ागांव एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी सम्मानित

Sun, 02 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाडियों को सम्मानित करते कोच सुशील स्वयं
विज्ञापन
करनाल। बड़ागांव एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर कोच सुशील ने सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इनमें अंडर-17 में खिलाड़ी मानवी ने 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 में पूर्वी ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, अंडर-14 में वंशिका ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 में जतिन ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय अंडर-17 में लोकेश ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय, अंडर-19 में सारिका ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय, अंडर-17 में आयुष ने 1500 मीटर दौड़ में तृतीय, अंडर-17 में रोहन ने 3000 मीटर दौड़ में तृतीय और अंडर-19 में सारिका ने 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानवी, पूर्वी, वंशिका, जतिन, लोकेश और सारिका ने प्रदेश स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कोच सुशील ने बताया कि अब ये सभी खिलाड़ी बड़ागांव एथलेटिक्स अकादमी और जिले का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मान समारोह में परवेज गाब्बा, विक्रांत गुप्ता, सतीश राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें