फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अटल लाइब्रेरी का किया लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने सोमवार को गांव सीतामाई और दिकताना में करीब 51 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने अटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। साथ ही सामुदायिक हॉल की चारदीवारी, वाल्मीकि चौपाल के अधूरे कार्य, बीसी चौपाल निर्माण और खेल मैदान विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए मांग पत्र में शामिल सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम सरपंच शिव कुमार, रामफल बांघड़, धर्मपाल गुज्जर, सुरेंद्र मान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें