फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था सुशासन का विजन : मनोहर लाल

Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय के चित्र पर पुष्पअर्पित करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने शासन को सुशासन में बदलने का विजन दिया है। उन्हीं के इसी विजन को 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में बनाने की घोषणा की थी। ये बातें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कही। वे वीरवार को सेक्टर 9 स्थित अटल पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश में शासन, कर्तव्य और सेवा की भावना से कार्य किया। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए स्वर्णिम चतर्भुज का निर्माण किया। उनकी दूरदर्शी सोच ने न केवल देश को सड़कों से जोड़ा बल्कि उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। वाजपेयी ने देश को दिखाई सुशासन की राह : हरविन्द्र कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने उस समय देश में सुशासन स्थापित किया जब राष्ट्र अपनी राह से भटक रहा था। उन्होंने न केवल भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति को उसका हक दिलाने के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था खड़ी की। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकास की नई गति दी है। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। इस अवसर पर नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, मेघा भंडारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें