फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महज 5 साल की उम्र में मानवी बनीं दो ब्लैक बेल्ट की विजेता

Sun, 24 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
250....मानवी अपनी मार्शल आर्ट अकादमी में लेग स्ट्रे चिंग करते हुए संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल।
शहर के वार्ड-1 के बागपति गांव की बेटी मानवी ने महज पांच साल की उम्र में कोरिया कुक्कीवोन की ओर से दो ब्लैक बेल्ट जीतकर जिला का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस में दर्ज किया गया है। मानवी को 24 अगस्त को मुंबई में एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन की ओर से मानवी को शुक्रवार में उनकी अकादमी में फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। पिता एवं मुख्य कोच मास्टर सतीश राणा ने बताया कि मानवी ने ताइक्वांडो के क्षेत्र में तीन साल की उम्र में पहली ब्लैक बेल्ट कोरिया कुक्कीवोन की ओर से 28 फरवरी, 2023 में प्राप्त की थी। पांच साल की उम्र में मानवी ने ताइक्वांडो में दूसरी ब्लैक बेल्ट 28 अप्रैल, 2025 में प्राप्त की। उन्होंने बताया कि मानवी दो साल की उम्र में ही ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेने लग गई थीं।
विज्ञापन

उपलब्धियां
- जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता।
- करनाल कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता।
- ओपन इंटरनेशनल स्पीड किक ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक जीता।
- हरियाणा स्टेट अस्मिता ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक जीता।
- 2024 में नेशनल डायमंड अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें