फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिक अस्पताल में एएसएसआर टेस्ट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिव्यांगों के प्रमाणपत्र रुके, न्यूरो ऑडियो मशीन के इलेक्ट्रोड वायर एक माह से खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के ईएनटी विभाग में करीब एक माह से श्रवण स्थिर अवस्था प्रतिक्रिया (एएसएसआर) टेस्ट बंद पड़ा हुआ है। जिसके चलते जिले में सुनने की क्षमता की जांच के बाद बनने वाले चिकित्सा प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में मरीज अपनी दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे। वहीं अन्य मरीज अपनी सुनने की क्षमता का ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं।
ईएनटी विभाग के डॉ. जयवर्धन शर्मा ने बताया कि उनके विभाग के ऑडियोमेट्री कक्ष में चार मशीनें रखी हैं। इनमें से एक न्यूरो ऑडियो मशीन है। जिससे सुनने की क्षमता की जांच की जाती है। उसके इलेक्ट्रोड वायर करीब एक माह पहले खराब हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने व ऑडियोलॉजिस्ट ने लिखित में अस्पताल प्रबंधन को इसके बाद सूचना दे दी थी लेकिन उसके बावजूद तीन से पांच हजार रुपये के इलेक्ट्रोड वायर को मंगवाया नहीं गया है। जिसके कारण उनके विभाग में मरीजों की सूची बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके पास में ही मेडिकल कॉलेज है। जब वे यहां से उक्त टेस्ट के लिए भेजते हैं तो वे मरीजों को टेस्ट करने से मना कर देते हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मेडिकल से संबंधित सभी कार्य सरकार ने जिला नागरिक अस्पताल को दिए हुए हैं। अगर अस्पताल की मशीन खराब है तो वे एएसएसआर टेस्ट से पूर्व स्क्रीनिंग कर वीरवार व शुक्रवार को एक-एक मरीज को उनके पास भेज सकते हैं। वे सभी मरीजों का मेडिकल कॉलेज में टेस्ट करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. अशोक, विभागाध्यक्ष, ईएनटी, केसीजीएमसी, करनाल

इलेक्ट्रोड वायर मंगवाने के लिए वे प्रयासरत है क्योंकि न्यूरो ऑडियो मशीन भारत निर्मित नहीं बल्कि रशिया निर्मित है। उन्होंने कई बायरों से बातचीत की है। जल्द ही इलेक्ट्रोड वायर आ जाएगी।
कपिल, स्टोर इंचार्ज, जिला नागरिक अस्पताल, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें