करनाल। मधुबन क्षेत्र में लाइन पर काम करते समय करंट लगने से सहायक लाइनमैन की मौत हो गई। वह बिजली निगम में एक साल पहले भर्ती हुआ। रेवाड़ी के रहने वाले 23 वर्षीय दीपक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि दीपक के एक साल पहले विभाग में सरकारी नौकरी लगने से खुशी का माहौल था। उसके रिश्ते के लिए लड़की की तलाश की जा रही थी। उन्होंने विभाग की ओर से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
प