फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेता सहायक फोरमैन रंगे हाथों काबू

Thu, 28 Nov 2013 12:14 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने बिजली विभाग के बाबैन उप मंडल अधिकारी के कार्यालय में छापामार कर एएफएम सोमनाथ को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बीड़ मंगौली के नरंजन सिंह को गन्ने के क्रेशर के लिए अस्थायी बिजली का कनेक्शन लेना था। बिजली का अस्थायी कनेक्शन देने के लिए एएफएम सोमनाथ ने नरंजन सिंह से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

नरंजन सिंह ने सोमनाथ को आठ हजार रुपये पहले ही दे दिए थे परंतु वह सात हजार रुपये की और मांग कर रहा था। नरंजन सिंह ने परेशान होकर विजिलेंस की टीम से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा कर सोमनाथ को उस समय काबू कर लिया जब वह नरंजन सिंह से सात हजार रुपये ले रहा था।

विजिलेंस की टीम सोमनाथ को अपने साथ कुरुक्षेत्र ले गई। समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस की टीम कार्रवाई करने में जुटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें