फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित पात्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मरीजों को डॉ. आंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना-2026 के तहत 3.50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिल सकेगी। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन डॉ. आंबेडकर प्रतिष्ठान की ओर से योजना संचालित की जा रही है। वर्ष 2026 में संशोधित योजना के तहत पात्र बीमारियों और सूचीबद्ध अस्पतालों का दायरा बढ़ाया गया है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किडनी सर्जरी, डायलिसिस और अंग प्रत्यारोपण के लिए 3.50 लाख रुपये तक, कैंसर उपचार के लिए 2.50 लाख रुपये तक तथा ब्रेन सर्जरी और अन्य जानलेवा बीमारियों के लिए दो लाख रुपये तक सहायता दी जाएगी। हार्ट और स्पाइनल सर्जरी के लिए 1.50 लाख रुपये तक की सहायता निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें