फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष की मां का निधन, सीएम और केंद्रीय मंत्री ने पहुंचकर जताया शोक

विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के निवास स्थान पर परिवार को सांत्वना देते केंद्रीय मंत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की मां 85 वर्षीय प्रेम कौर का शुक्रवार की रात को 12 बजे निधन हो गया। शनिवार को दोपहर 2:30 बजे गांव कुटेल की शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष के बड़े भाई मुख्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने मुखाग्नि दी।
कुटेल आवास पहुंचकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शोक प्रकट किया। स्वर्गीय प्रेम कौर ने जिस समय अंतिम सांस ली, उस समय वह अपने निवास स्थान पर ही थी। मां के ज्यादा अस्वस्थ होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण उनके साथ पिछले दिनों तीन दिन तक रहे। बुधवार को किसी कारणवश उन्हें चंडीगढ़ जाना पड़ गया था।
विज्ञापन

शवयात्रा में विधायक देवेंद्र कादियान, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा, स्वामी संपूर्णानंद, समालखा के विधायक, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता सहित राजनीतिक, धार्मिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मां कहती थी, कर्म करो और संयम रखो...
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, मुख्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण व परिवार की महिला-पुरुषों ने प्रेम कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष कई बार भावुक भी हुए। उन्होंने बताया कि माता सदा एक बात कहती थीं कि कर्म करो और संयम रखो। स्वर्गीय प्रेम कौर हरियाणा एग्रो कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय चौधरी देवी सिंह कल्याण की पत्नी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें