फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धरने पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सर्विस लेन निर्माण का आश्वासन

विज्ञापन
 किसानों से बात करते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गांव सोहाना के पास रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने पर वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पहुंचे। उनके साथ डीसी उत्तम सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने किसानों की मांग सुनी और रिंग रोड का दौरा भी किया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में सीएम और एनएचएआई के अधिकारियों से भी बात करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष और डीसी के आश्वासन पर किसानों ने कहा कि जब तक सर्विस लेन का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। किसान अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि जमीन पर काम शुरू होते देखना चाहते हैं। किसान नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने फिर से वादाखिलाफी की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो रोड जाम करने जैसे बड़े कदम भी उठाए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रत्तन मान ने कहा कि आखिरकार प्रशासन को झुकने पर मजबूर कर दिया। डीसी की ओर से जिन किसानों को पहले मिलने तक का समय नहीं दिया गया, आज वे उन्हीं किसानों के बीच खेत में बातचीत करने तक पहुंचे। उन्होंने इसे किसानों के संघर्ष की जीत बताया।

किसान नेताओं ने पुराने व्यवहार का हवाला देते हुए कहा कि उस दिन डीसी का रवैया पूरी तरह से तानाशाही भरा था, लेकिन जब किसानों का आंदोलन लगातार मजबूत होता गया और धरना खत्म करने से साफ इनकार कर दिया गया, तब प्रशासन को खुद धरना स्थल पर आकर बात करनी पड़ी। भाकियू जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि जब तक सर्विस लेन का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। किसान अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि जमीन पर काम शुरू होते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

बजट सत्र के बाद सीएम से करेंगे चर्चा
किसानों से मिलने के बाद विस अध्यक्ष ने रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान एनएचएआई संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहाकि वर्तमान में रिंग रोड से संबंधित जो भी समस्याएं या मांगें सामने आई हैं, उन पर आज अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है। इन सभी विषयों पर एक औपचारिक प्रस्ताव बनाकर जल्द ही एनएचएआई को भेजा जाएगा। बजट सत्र की समाप्ति के बाद वे स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ इस प्रोजेक्ट और किसानों की मांगों पर विशेष चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें