फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी ने गाँव सालवन मंडी में फसल खरीद के इंतजामो का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलमाना। असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी ने गेहूं की खरीद को लेकर सालवन मंडी का निरीक्षण किया और मंडी में उपस्थित आढ़तियों व किसानों से बातचीत की ।गेहूं खरीद के बारे मे जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद में किसी प्रकार की देरी न हो और किसान तक एसएमएस और फोन पर मंडी में फसल लाने की सूचना एक दिन पहले अवश्य पंहुच जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों व मजदूरों को सैनेटाइज अवश्य करवाएं। कोरोना महामारी को हराने के लिए अनाज मंडियो में सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। विधायक ने बोरियों का तोल चैक कर निरीक्षण किया कि गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रुप से चल रहा है या नही। इस अवसर पर चेयरमैन सुरजीत राणा, जितेंद्र चोपड़ा, युवा समाजसेवी सरदार रुपिंदर सिंह नरूला सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें