संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। असंध विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक योगेंद्र राणा ने सोमवार को असंध खंड के सात गांवों में लगभग 1.83 करोड़ की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें प्रमुख रूप से सड़कों, फिरनियों और बुनियादी ढांचों का निर्माण शामिल है, जो ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं प्रदान करेंगे।
विधायक ने पहले उपलाना गांव में लगभग 66 लाख रुपये की लागत से बने विभिन्न खेतों के रास्तों का लोकार्पण किया। इसके बाद चोचड़ा गांव में 14 लाख, ललैण में 30 लाख और बस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से गांव की फिरनी निर्माण का उद्घाटन किया गया। दनौली में 10.46 लाख की लागत से रास्ता निर्माण और पधाना में छह लाख की लागत से महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम के गेट का निर्माण भी लोकार्पित किया गया। इसके बाद विधायक ने गांव सालवन में कुल 32 लाख 62 हजार के कई महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन किया, जिसमें 12 लाख से तैयार एक्सचेंज वाली गली का निर्माण, सात लाख से पशु अस्पताल/गौ चिकित्सालय के लिए शेड का निर्माण, आठ लाख से तैयार दो अलग-अलग गलियों का निर्माण और 5 लाख 62 हजार की लागत से कुटिया के सामने ग्राउंड में शेड का निर्माण शामिल रहा। इस अवसर पर असंध ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि विक्रमजीत सिंह, गांव चोचडा सरपंच बलदेव सिंह, गांव ललैन सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश, गांव बस्सी सरपंच सतीश कुमार, पधाना सरपंच रणधीर सिंह, एसडीओ पंचायती राज नवीन कुमार, जेई रामकरण समेत अन्य मौजूद रहे।