फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध क्षेत्र को मिली 80 लाख के विकास कार्यों की सौगात

Fri, 13 Feb 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बस अड्डे के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते  विधायक योगेन्द्र राणा। संगठन
विज्ञापन
असंध। असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने वीरवार को क्षेत्र के ग्राम बीड माजरा और जुंडला में कुल 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम बीड माजरा में 20 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए भव्य बैंकेट हॉल का लोकार्पण किया। इस हॉल के बनने से ग्रामीणों को अब निजी कार्यक्रमों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित गांव की फिरनी की सुरक्षा दीवार का भी उद्घाटन किया। विधायक ने जुंडला में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बस अड्डे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जुंडला क्षेत्र के लोगों और यात्रियों की यह पुरानी मांग थी। इस बस अड्डे के निर्माण से यात्रियों को बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और परिवहन व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, राहुल बीड माजरा, जुंडला के सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार, जुंडला मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें