फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में अस्मिता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें अनेक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अस्मिता ने पहला, अदिति ने दूसरा और अनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उदित, तरुण, समिति, मन्नत, चारु, पार्थ, मनप्रीत की प्रस्तुतियों को भी पसंद किया गया। सभी को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में खंड स्तरीय पढ़े भारत-बढ़े भारत पठन वर्धन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी देवांशी, यशवी, सिमरण, अंशिका, पार्थ, मनप्रीत, चारू, मानसी, जिज्ञांश व वंशिका भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने की। संयोजन व संचालन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार केहरबा व हिन्दी अध्यापक नरेश मीत ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक बलविंद्र सिंह, अश्विनी कांबोज, निशा कांबोज, संगीता शर्मा, सोमपाल व रमन सैनी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने कहा कि भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है। बलविन्द्र सिंह व अश्विनी कांबोज ने कहा कि विचारों की अहमियत तब है, जब हम उसे ग्रहण करके अपने जीवन में पूरी तरह से अपनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें