करनाल। फव्वारा पार्क में शनिवार को आशा वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला प्रधान नीरू ने कहा कि चार अगस्त को रेवाड़ी में हजारों आशा वर्कर स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले छह से सात महीनों से आशा वर्करों को मानदेय नहीं मिला है जिससे वर्करों के परिवार भूखे मरने के कगार पर आ गए हैं। इसमें सीएमओ ने भी आशा वर्करों की अनदेखी भी कारण है। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर सीएमओ ने आशा वर्करों को बैठक के लिए नहीं बुलाया तो अगली मीटिंग में सीएमओ कार्यालय का घेराव का एलान कर दिया जाएगा। कविता, नीरू, सुदेश, सुरेशो, मोनिका, सलोचना, सीमा, जितेंद्र कौर, सरोज, जरासो, सुनीता, वीना रानी व निर्मला मौजूद रहीं। अध्यक्षता जिला प्रधान नीरू ने की। संचालन जिला सचिव सुदेश ने किया। संवाद