आशा वर्कर यूनियन ने आगामी रैली के लिए की चर्चा
- फोटो : आशा वर्कर यूनियन ने आगामी रैली के लिए की चर्चा
करनाल। आशा वर्कर यूनियन ने कई स्थानों पर सभाएं कर 21 जुलाई को निदेशक पंचकूला कार्यालय के घेराव पर चर्चा की। जिला प्रधान नीरू और राज्य सचिव सुदेश रानी ने कहा कि करनाल व निसिंग ब्लॉक से आशा वर्कर राज्य स्तरीय प्रदर्शन में भाग लेंगी। मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त को जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन होगा। यूनियन ने सरकार पर शोषणकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की मानदेय वृद्धि लागू नहीं हुई है। आरोग्य मंदिर एप-2024, टीबी सर्वे और पोलियो अभियान जैसे कार्यों का बकाया भुगतान भी लंबित है। ऑनलाइन कार्यों के दबाव से नियमित स्वास्थ्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ब्यूरो