फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असीमानंद के इंटरव्यू की सत्यता की होगी जांच

Sat, 08 Feb 2014 11:46 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता ब्लास्ट के आरोपी स्वामी असीमानंद के एक मैगजीन को दिए साक्षात्कार की जांच की जाएगी। ये कहना है केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह का।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि असीमानंद के बयान के संदर्भ में केंद्र सरकार गंभीर है। वे शनिवार को मोरमाजरा में गुरुकुल में चार करोड़ की लागत से बने कॉलेज भवन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि असीमानंद का साक्षात्कार जिस मैगजीन ने प्रकाशित किया गया है, उसकी एजेंसी से जांच कराकर सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि एक मैगजीन ने दावा किया है कि आरोपी असीमानंद ने एक साक्षात्कार में बताया था कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को समझौता ब्लास्ट की जानकारी थी।

उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में हर क्षेत्र का विकास करवाया है और उसी के आधार पर जनता से वोट मांगे जाएंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने एक नहीं, हर क्षेत्र में जनता के लिए काम किए और जनता एक बार फिर कांग्रेस को बहुमत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पुलिस के बीच हुई तकरार के मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री को नियमों और कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। केंद्र सरकार ने जो कानून और नियम बनाए हैं, उन्हें आधार मानकर काम करना चाहिए। सिंह ने दिल्ली सरकार के जनलोकपाल बिल पर कहा कि अभी बिल लागू नहीं हुआ है और इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी लेना आवश्यक है। इस दौरान उनके साथ शहर के सांसद अरविंद शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें