रामलीला मैदान में श्री सनातनधर्म शिव मंदिर सभा की ओर से आयोजित कार्यमक्र में अपनी प्रस्तुति दे
- फोटो : रामलीला मैदान में श्री सनातनधर्म शिव मंदिर सभा की ओर से आयोजित कार्यमक्र में अपनी प्रस्तुति देती मुस्कान बेबी। संवाद
करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में महारागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीप चौधरी, पैप्सी शर्मा, कलाकार पवन डागर, उमाशंकर और शिल्पी तिवारी ने रागिनी की प्रस्तुति दी। मुस्कान बेबी ने हरियाणवीं, पंजाबी और फिल्मी गानों पर प्रस्तुति दी। प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 15 फरवरी को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। महेंद्र गुप्ता, बीबी गुप्ता, बालकिशन शर्मा, गौरव गर्ग, राजन गर्ग, गोपीनाथ शर्मा, विजय अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, अमित भाटिया, बबल अलबेला व अन्य उपस्थित रहे। संवाद