फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर यूनिवर्सिटी फेस्टिवल में जुटे देश भर के कलाकार

Tue, 18 Feb 2014 11:44 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अच्छे समाज का निर्माण करने में युवा शक्ति की अहम भूमिका है। समाज के निर्माण के साथ-साथ देश व प्रदेश की प्रगति में भी युवाओं का योगदान अति आवश्यक है।
विज्ञापन


वे मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी, खेल एवं युवा मामले मंत्रालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित 29वें अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (सरस्वती महोत्सव-2014) के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद नवीन जिंदल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीडीएस संधु, विधायक अनिल धंतौड़ी ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीडीएस संधु व तमाम आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि इस विश्वविद्यालय के प्रांगण में तीसरी बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश भर से हजारों कलाकार भाग ले रहे हैं। इस खुशी के माहौल में जहां ये कलाकार अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति की छटा बिखेरेंगे, वहीं इन कलाकारों को एक-दूसरे के साथ अपने विचार सांझा करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे समारोहों से युवाओं को आत्म मंथन और विश्लेषण करने का मौका मिलता है। युवाओं को इस प्रकार के अवसरों का खूब फायदा उठाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि युवा सांसद नवीन जिंदल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराने का हक दिलाकर युवा शक्ति को देशभक्ति के प्रति प्रेरित करने की प्रेरणा दी है।

केयू के वीसी डॉ. डीडीएस संधु ने कहा कि देश में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दूसरा ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां पर तीसरी बार राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी के महासचिव डेविड सेमसन ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 29वेें अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में करीब 70 विश्वविद्यालयों के कलाकार भाग ले रहे हैं।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय युवा एवं कार्यक्रम विभाग के निदेशक तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव के संयोजक अनूप लाठर ने कहा कि 29वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 23 फरवरी तक चलेगा।

सुबह से लेकर शाम तक कलाकार अपने-अपने प्रदेश के विश्वविद्यालयों की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज यमुनानगर के कलाकारों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही डीवाईसीए के कलाकार हरविंद्र राणा व प्रवीण ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल, विधायक अनिल धंतौड़ी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र, रजिस्ट्रार कृष्ण चंद रल्हाण, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कल्चरल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें