फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में खुला एआरटी केंद्र, एचआईवी मरीजों को करनाल में मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को अब करनाल में ही इलाज मिलेगा। नागरिक अस्पताल में एआरटी केंद्र खुल गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वीसी के माध्यम से केंद्र का उद्घाटन किया। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर केंद्र खुलने से एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को बहुत सी सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा। भविष्य में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को एआरटी सेंटर रोहतक रेफर नहीं करना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि केंद्र में मरीजों को निशुल्क काउंसिलिंग, टेस्टिंग व इलाज की सुविधाएं दी जाएंगी। इससे मरीजों का धन, समय व अन्य प्रकार की भाग दौड़ कम हो जाएगी। जिले में 1178 एचआईवी पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से एचआईवी टोल फ्री नंबर 1097 के प्रति लोगों को जागरू किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी पीयूष शर्मा, उप सिविल सर्जन डा. सिम्मी कपूर, मेडिकल ऑफिसर तथा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ की नियुक्ति
सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि एआरटी केंद्र में मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, एलटी व स्टाफ नर्स की नियुक्ति की जा चुकी है। जो केंद्र में आने वाले मरीजों को आवश्यक सुविधाएं देंगे। केंद्र के खुलने से मरीजों को शीघ्र व सुलभता से उपचार प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन ने कहा कि एचआईवी मरीजों से भेदभाव नहीं करना चाहिए। यह रोग छूने से नहीं फैलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें