असंध। पुलिस ने अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेच रहे व्यक्ति को दबोचा जिससे मौके पर एक किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम नसीब सिंह निवासी असंध बताया। आरोपी जरनैल सिंह मडंवाल कैथल से डोडा पोस्त लाकर बेचने का काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद