असंध। गली में खड़ी कार के शीशे तोड़ने और बोनट खोल कर बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। वार्ड-14 स्थित कस्तूर सिंह काॅलोनी निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने सात मार्च की शाम अपनी कार अपने घर के सामने गली में खड़ी की थी। सुबह जब उसने देखा तो उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर बोनट खोल कर कोई बैटरी चोरी करके ले गया। पुलिस ने बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद