फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक रात पहले आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के हुए इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सीईटी के लिए जींद के जो अभ्यर्थी एक दिन पहले यानी 25 जुलाई को करनाल पहुंचते हैं तो उनके ठहरने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था कर दी गई है। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्रवाल धर्मशाला और काम्बोज धर्मशाला में व्यवस्था की गई है। वहीं पुरुषों के लिए अंबेडकर भवन सेक्टर-16, राजपूत धर्मशाला सेक्टर-8, जाट महासभा सेक्टर-12, रोड भवन दयाल सिंह कॉलोनी ओल्ड जीटी रोड तथा सैनी धर्म शाला बांसो गेट में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सीईटी को लेकर लघु सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि यहां तीन शिफ्ट में चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिफ्ट सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे, दोपहर एक बजे से रात्रि नौ बजे और रात्रि नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी। इसके साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जो 0184-2270729 और 82959-81765 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें