करनाल। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी शर्मा और उनकी टीम की ओर से गर्व के साथ झंडा लगवा सभी को शुभकामनाएं दीं। देश के वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ओपी शर्मा और उनकी टीम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा, सीटीएम मोनिका शर्मा सहित जिला के अन्य अधिकारियों को भी झंडा लगाया। उन्होंने उपायुक्त आवास पर जाकर उपायुक्त उत्तम सिंह के पिताजी को झंडा लगाया। उपायुक्त उत्तम सिंह ने भावुक स्वर में कहा कि हमारी थलसेना, नौसेना और वायुसेना ने जो गौरवशाली इतिहास रचा है, उसकी कोई सीमा नहीं। चाहे 1962, 1965, 1971, कारगिल हो या फिर गलवान घाटी, हर बार हमारे वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर कल्याण व्यवस्थापक अनिल कुमार कथूरिया, मुकेश कुमार, प्रवीण, रमेश, कुलदीप व पवन मलिक सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो