मूनक। गीता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को 25वां वार्षिक महोत्सव आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कृष्ण लाल पंवार और वीरेंद्र चौहान ने शिरकत की। मंत्री पंवार ने गांव बल्ला के प्रतिभाशाली युवा अर्जुन मान को स्कूल की ओर से 11,000 रुपये की नकद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। गांव गोल्ली के अभिनव व हर्ष शर्मा को आईआईटी भिलाई में चयन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सहित गांव के सरपंच मौजूद रहे। संवाद