फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे तख्त श्री दमदमा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने की मिली मंजूरी : लाडी

Wed, 25 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। केंद्र सरकार ने सिख समाज की लंबित मांग को पूरा करते हुए चौथे तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) को रेलवे लाइन से जोड़ने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को निसिंग के वार्ड-2 में सिख समाज के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत लाडी ने कहा कि इस परियोजना के लिए सरकार ने लगभग 1,118 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस कार्य के लिए बधाई दी। परियोजना के तहत आठ गांवों से गुजरने वाली 34 किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, जो सीधे तख्त दमदमा साहिब तक पहुंचेगी। इस रेलमार्ग पर सात स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें रामा मंडी, लालेआना, तलवंडी साबो, जगाराम तीर्थ, कमालू, कमालू जंक्शन और सधा सिंह बालाशाह शामिल हैं। रेल लाइन निर्माण के लिए बठिंडा जिले में 151.912 हेक्टेयर और मानसा जिले में 40.508 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें