फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सुपर स्पेशलिस्ट सहित 18 डॉक्टरों को जारी हुआ नियुक्ती पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सरकार की ओर से तीन सुपर स्पेशलिस्ट सहित 18 रेगुलर डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। फिलहाल तीन डॉक्टरों ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन किया है। संभावना है कि जल्द ही और भी डाक्टर ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

फिलहाल इस समय मेडिकल कालेज में कई विभागों में डाक्टरों की कमी है। सबसे अहम विशेषज्ञों की कमी है, इस कारण मरीजों को यहां पर इलाज की बजाए उनको रेफर करना पड़ता है। डाक्टरों की कमी को लेकर कई बार शहर के सदस्य सीएम मनोहर लाल से भी गुहार लगा चुके हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में तीन सुपर स्पेशलिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन व कार्डियोलॉजिस्ट के आने पर राहत की उम्मीद है। न्यूरोसर्जन ना होने के कारण अधिकतर मरीजों को रेफर किया जाता है। इतना ही नहीं गंभीर मरीज रेफर होने के बाद पीजीआई जाते समय कई बार रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इसके अलावा, मेडिसिन विभाग, स्किन और मनोरोग विभाग में भी डाक्टर आएंगे। बता दें कि सात व आठ जनवरी को इन डॉक्टरों का पंडित भगवत दयाल मेडिकल यूनिवसिर्टी में इंटरव्यू हुआ था।
इन डॉक्टरों को जारी किये नियुक्ति पत्र
डिपार्टमेंट पद डॉक्टरों की संख्या
नेेफ्रोलॉजी असिस्टेंट प्रोफेसर 1
न्यूरोसर्जरी असिस्टेंट प्रोफेसर 1
कार्डिओलॉजी असिस्टेंट प्रोफेसर 1
जनरल सर्जरी असिस्टेंट प्रोफेसर 3
जनरल मेडिसन असिस्टेंट प्रोफेसर 4
गायनी असिस्टेंट प्रोफेसर 3
फिजियोलॉजी असिस्टेंट प्रोफेसर 2
मनोरोग विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर 1
रेडियोलॉजी असिस्टेंट प्रोफेसर 1
स्किन विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर 1
अभी 18 डॉक्टरों के नियुक्त पत्र जारी हुये हैं। इनमें तीन सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। अभी और डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में आने हैं। जल्द ही डॉक्टरों की कमी दूर हो जायेगी और मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। -डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें