फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पद्म पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन

Mon, 27 Jul 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्म पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन
विज्ञापन

करनाल। गणतंत्र दिवस 2027 पर किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उपायुक्त डाॅ आनंद शर्मा ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए पोर्टल https://awards.gov.in/ पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पदमा अवार्ड.जीओवी.इन से प्राप्त कर सकते हें। संवाद

-
शगुन योजना : बेटियों को 71 हजार तक की मदद
करनाल। उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के पात्र परिवारों को 71 हजार रुपये की राशि, पिछड़ा वर्ग की बेटियों को 51 हजार, विधवा, तलाकशुदा, अनाथ या बेसहारा महिलाओं के पुनर्विवाह पर अगर पहले योजना का लाभ नहीं मिला है तो उन्हें 51 हजार और नवविवाहित दंपती दिव्यांग को 51 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी। आवेदक http://shadi.edisha.gov.in पोर्टल पर जाकर मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
आज दोपहर 12 बजे तक जमा होंगे आवेदन
करनाल। स्मैम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक किसानों के लिए कृषि विभाग ने अंतिम अवसर प्रदान किया है। अभी तक जिन किसानों ने ऑनलाइन आवेदन तो किया है लेकिन आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं या दस्तावेज अधूरे हैं। उन्हें 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में अनिवार्य रूप से दस्तावेज जमा कराने होंगे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी किसान के दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें