फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 30 तक करें आवेदन

Wed, 24 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आवेदन https://awards.gov.in/ पोर्टल पर 30 सितंबर तक कर सकते हैं। चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नकद व प्रमाणपत्र और व्यक्ति को पांच लाख रुपये नकद और प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें