फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए करें आवेदन

Mon, 30 Dec 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिले के कलाकार छह जनवरी 2025 तक अपने आवेदन ई-मेल या डाक से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त या अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
डीआईपीआरओ मनोज कौशिक ने बताया कि चयनित कलाकार को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि एससीओ नंबर 200-201, सेक्टर 17-सी, चंडीगढ़ या diprfieldgmail.com पर आवेदन भेजे जा सकते हैं।
आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सांग की रचनाओं के मंच निर्देशन के लिए कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही आवेदक हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रार्थी ने सांग का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया हो। श्रेष्ठ निर्देशक अपने सहयोगी कलात्मक निर्देशक, संगीत निर्देशक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि तकनीकी स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में दक्ष होना चाहिए। प्रार्थी की आयु 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रार्थी का सांगों के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना भी जरूरी है।
प्रार्थी को सांग की रचनाओं के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार करने, अभिनय की बारीकियों और संगीत की जानकारी होना जरूरी है।
चयनित किए जाने वाले व्यक्ति की सामाजिक छवि अच्छी होनी चाहिए, उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए और निर्देशित किए गए सांग शिक्षाप्रद व सामाजिक सरोकार से जुड़े होने चाहिए।
विज्ञापन

अनिवार्य योग्यताओं के अनुरूप प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद सांगी को अपने पूरे दल के साथ विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर सांग महोत्सव में प्रस्तुति देनी होगी, जिसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा पात्र सांगी का चयन किया जाएगा। चयन कमेटी का निर्णय अंतिम होगा। आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफॉर्मा में सभी जानकारी दर्ज कर दस्तावेजों के साथ भेजना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें