फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पक्के मकान के लिए करें आवेदन, पोर्टल खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण पोर्टल शुरू
विज्ञापन

- 31 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गरीब व जरूरतमंद लोगों के पक्के मकान का सपना जल्द पूरा होगा, केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। परिवार पहचान पत्र में सालाना एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय व कच्चे मकान वाले पात्र परिवार अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक आवासहीन व कच्ची छत वाले परिवार को एक पक्का आवास मुहैया कराना है। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आवास के लिए पोर्टल देशभर में खोल दिया गया है। कोई भी पात्र परिवार आवास प्लस पोर्टल पर 31 मार्च तक पंजीकरण कर सकता है। इस योजना के तहत पात्र परिवार को तीन किस्तों में सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन

पहली किस्त 45 हजार रुपये, दूसरी किस्त 60 हजार रुपये और तीसरी किस्त में 33 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पात्र लोग आगामी 31 मार्च तक योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। पात्र परिवार के सदस्य पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर अपना आवेदन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई पात्र परिवार संबंधित ग्राम सचिव सर्वेयर के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पात्र परिवार स्वयं भी आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस बारे में जिला के सभी सचिवों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है ताकि वह आवास प्लस 2024 एप पर पात्र परिवार का आवेदन करवा सकें।
विज्ञापन


इन परिवारों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनके मकान कच्चे हैं, टूटे हुए हैं या दरार आई हुई है, खुद का पक्का घर नहीं है। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी मनरेगा योजना के तहत पात्र परिवार को 90 दिनों का अकुशल रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 हजार रुपये की राशि शौचालय निर्माण के लिए दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें