फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनुज और सारा को मिला जिला केसरी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिंकी जिला कुमार, टीना जिला कुमारी घोषित, जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिला स्तरीय दो दिवसीय अखाड़ा प्रतियोगिता में सांभली के अनुज राणा ने जिला केसरी का खिताब जीत लिया। अनुज ने यह मुकाम ग्रीको स्टाइल व फ्री स्टाइल दोनों कुश्ती में पाया है। अनुज ने सालवन के पारस से फाइनल मुकाबला तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीता। प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न अखाड़ों से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सुबह के सत्र में हुई प्रतियोगिता में जिला कुमार का फाइनल मुकाबला जितेंद्र व रिंकी सालवन के बीच हुआ। इस मुकाबले में रिंकी सालवन अपने ही गांव के जितेंद्र को हराकर जिला कुमार बने। महिलाओं के मुकाबले में टीना पुनिया जतन प्रीत कौर को हराकर महिला कुमारी बनी। वहीं सारा संधू ने शिवानी को हराकर महिला जिला केसरी का खिताब जीता।
विज्ञापन

कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि इस बार पहली ऐसी प्रतियोगिता हुई जिसमें पहली बार 20 से ऊपर की आयुवर्ग के मुकाबले हुए, इससे पूर्व 17, 20 व वरिष्ठ आयुवर्ग मुकाबले होते थे। प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें जिला कुमार व जिला केसरी के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान नर्सरी कोच सोमवीर, फुटबॉल कोच ऊषा, जूडो कोच अतर सिंह, कुश्ती कोच अंजू व मंगलोरा नर्सरी कोच सुनील का योगदान रहा।





विजेता पुरुष

ग्रीको रोमन में मोहित वर्मा व अनुज राणा को जिला कुमार का खिताब मिला। वहीं ग्रीको रोमन के 45 किलोग्राम मुकाबले में समीर प्रथम, हिमांशु द्वितीय व शिवम तृतीय रहे। 48 किलो भारवर्ग में आशीष प्रथम, कमल शर्मा द्वितीय व हरमन और अक्षय तृतीय रहे। 51 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में देवेंद्र प्रथम व परमजीत द्वितीय रहे। 92 किलो भारवर्ग में अमन प्रथम व मोहित द्वितीय रहे। 21 आयुवर्ग के विभिन्न भारवर्ग मुकाबलों में अंकित, अक्षय, नरेंद्र कुमार, शुभम व गुरवीत सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन






विजेता महिलाएं

महिलाओं के 17 आयुवर्ग के 40 किलो भारवर्ग मुकाबले में सलोनी प्रथम, मानसी द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। 49 किलो भारवर्ग मुकाबले में समृद्धि प्रथम, दीक्षा द्वितीय व महक तीसरे स्थान पर रही। 50 किलो भारवर्ग में ममता, 53 में शिल्पा, 55 में ज्योति व 68 में शिवानी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें