फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कॉलेजों में आवेदन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात 12 बजे पोर्टल होगा बंद, कल तक कर सकेंगे संशोधन
विज्ञापन


- अभी तक सीटों से दो गुना तक आ चुके आवेदन, 19 कॉलेजों में हैं 12405 सीटें

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यार्थी दाखिले के लिए केवल 25 जून को ही आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके बाद फार्म भरने के लिए विभाग का निर्धारित पोर्टल बंद हो जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, 25 जून रात 12 बजे तक ही आवेदन फार्म भरा जा सकता है।

हालांकि विभाग की अधिसूचना के अनुसार 26 जून तक विद्यार्थी अपने भरे हुए फार्म में एक बार संशोधन जरूर कर सकते हैं। इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को आवेदन फार्म में एक बार संशोधन करने का भी अवसर दिया गया है। ताकि बाद में विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्योंकि आवेदन फार्म के आधार पर ही भरी जानकारी दाखिला और पूरे सत्र के अनुसार काम आती है। बाद में इसमें किसी भी तरह का संशोधन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


सीटों की स्थिति पर नजर डालें तो करनाल जिले में कुल सीटों से दो गुना ज्यादा तक आवेदन अब तक कॉलेजों में पहुंच चुके हैं। प्रदेश भर में 122572 पंजीकरण अब तक हो चुके हैं। 101195 ने फार्म भरने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसके अलावा 88290 आवेदन फार्म का सत्यापन कार्य भी पूरा हो चुका है। सोमवार को ही प्रदेश भर में 8620 आवेदन फार्म भरे गए।

25 जून के बाद दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी। पहले दो चरण में वरीयता सूची लगाई जाएगी। जबकि तीसरे में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। सेल्फ फाइनेंस, एडेड और राजकीय मिलाकर सभी 19 कॉलेजों में दाखिले के लिए स्नातक की इस बार कुल 12405 सीट हैं, जहां दाखिले के लिए कुल 18806 विद्यार्थी दौड़ में हैं।
विज्ञापन



9999ऐसे चलेगी कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया-
- 25 जून तक : पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरेंगे।

- 26 जून तक : आवेदन फार्म में संशोधन कर सकेंगे।

- 28 जून तक : कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

- 02 से 31 जुलाई तक : तीन चरणों में काउंसिलिंग होगी।

किस कॉलेज में कितनी सीटें

कॉलेज

सीटें

राजकीय पीजी कॉलेज
1750

राजकीय कॉलेज मटक माजरी
675

राजकीय कॉलेज असंध
320

राजकीय कॉलेज घरौंडा
520

राजकीय कॉलेज निगदू
240

राजकीय कॉलेज तरावड़ी
300

राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड
960

राजकीय कन्या कॉलेज बसताड़ा
260

राजकीय कन्या कॉलेज जुंडला
260

राजकीय कन्या कॉलेज बस्तली
240

राजकीय कन्या कॉलेज पाढ़ा
240





एडेड एवं सेल्फ फाइनेंस कॉलेज

कॉलेज

सीटें

दयाल सिंह कॉलेज
1440

डीएवी कॉलेज

1255

गुरु नानक खालसा कॉलेज
740

केवीए डीएवी कॉलेज
1220

आर्य कन्या गुरुकुल मोरमाजरा
520

बुद्धा कॉलेज

390

जीवन चानन महिला कॉलेज
640


आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जो विद्यार्थी अभी तक फार्म नहीं भर पाए, वे शीघ्र फार्म भर लें। आवेदन करने की अंतिम तिथि फिलहाल 25 जून है। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। - डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें