फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एकदिवसीय क्रिकेट का तीसरा मैच खेलेंगे अंशुल

विज्ञापन
 गेंदबाज अंशुल कंबोज
विज्ञापन
करनाल। जिले के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही एकदिवसीय शृंखला के तीसरे मैच में भी खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अपने पहले दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और कुल चार विकेट लिए हैं। अंशुल ने दूसरे मैच में अपनी किफायती गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने आठ ओवर में 25 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए, जिसमें न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सेफर्ट का विकेट भी शामिल था।
विज्ञापन

अंशुल के कोच सतीश राणा ने बताया कि पहले एकदिवसीय मैच में उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। उन्होंने अहम मौकों पर बल्लेबाजों को बांधे रखा और दूसरे मैच में भी यही प्रदर्शन दोहराया। शृंखला के पहले मैच में अंशुल ने 10 ओवर में दो मेडन ओवर फेंकते हुए महज 2.20 की इकॉनमी से 22 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। उन्होंने नियंत्रित और अनुशासनबद्ध गेंदबाजी का दम दिखाया है। टीम कप्तान और टीम प्रबंधन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरे उतरे हैं।
कंबोज की वॉबल-सीम डिलीवरी असरदार
न्यूजीलैंड की पिचों पर अंशुल कंबोज की वॉबल-सीम डिलीवरी और उछाल निकालने की क्षमता असरदार साबित हो रही है। यह उनकी सफलता का एक प्रमुख कारण है, जिससे कीवी बल्लेबाजों को परेशानी हो रही है। कोच सतीश राणा ने कहा कि यदि वह हर मैच में अपनी यह लय बरकरार रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें