करनाल। जिले के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अपने अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय कॅरिअर का दूसरा मैच शनिवार को खेलेंगे। अंशुल ने अपने पहले ही मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले एक दिवसीय मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों के अपने कोटे में मात्र 22 रन खर्च किए थे और दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी फेंके और कुल 46 डॉट गेंदें डालकर कीवी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।
गेंदबाजी के लिए उन्हें प्रतिष्ठित प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था। अंशुल के कोच सतीश राणा का कहना है कि पिच के मिजाज की परवाह किए बिना सही क्षेत्र में लगातार गेंदबाजी करना उनकी सफलता का मुख्य मंत्र रहा है।