फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मतदाता सूची से छूटे लोगों को एक और मौका... अब भर सकेंगे गणना प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एसआईआर-2026 के दौरान प्रारूप मतदाता सूची से बाहर रह गए पात्र मतदाताओं के लिए राहत की खबर है। निर्वाचन आयोग ने ऐसे लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर दिया है। अब वे दोबारा गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवा सकेंगे। इसमें वे मतदाता भी शामिल हैं, जिन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि की श्रेणी में रखा गया है या जिनका गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हुआ था। यानी प्रारूप सूची से नाम छूटने के बाद भी पात्र नागरिकों के पास मतदाता सूची में जगह पाने का मौका है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि संबंधित मतदाताओं तक सूचना पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर मुनादी करवाई जाए और बीएलओ के माध्यम से उन्हें प्रपत्र जमा करवाने की प्रक्रिया समझाई जाए।
इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए श्रीनिवास ने वीसी के जरिये एसआईआर कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दोबारा गणना प्रपत्र जमा करवाने के लिए जरूरी प्रपत्र छपवाकर बीएलओ को उपलब्ध करवाए जाएं। साथ ही बीएलओ को प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए। प्रारूप मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियों का निपटारा 20 नवंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन


मतदान केंद्रों से वेबसाइट तक देख सकेंगे नाम छूटने का कारण
प्रारूप मतदाता सूची से बाहर रहे मतदाताओं की मतदान केंद्रवार सूची दोबारा प्रदर्शित की जाएगी। ये सूचियां मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट पर भी इन्हें पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि सूची में मतदाता का नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं होने का संभावित कारण भी दर्ज होगा। इससे संबंधित व्यक्ति यह जान सकेगा कि उसका नाम किस वजह से छूटा है और उसे आगे क्या प्रक्रिया अपनानी है।

पता नहीं बदला तो घोषणा पत्र, हरियाणा में दूसरी जगह गए तो निवास प्रमाण देना होगा
यदि मतदाता पुराने निवास स्थान पर ही रह रहा है लेकिन पहले गणना प्रपत्र जमा नहीं करवा पाया था, तो उसे हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र के साथ घोषणा पत्र (अनुलग्नक-बी) देना होगा। इसमें पहले प्रपत्र जमा नहीं कर पाने का कारण बताना होगा। इसे ईआरओ, एईआरओ या बीएलओ के पास स्वयं अथवा परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से जमा करवाया जा सकता है। ईसीआईनेट पर ई-साइन के जरिये ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- हरियाणा के भीतर ही दूसरे स्थान पर रहने चले गए मतदाताओं को फॉर्म-8 भरने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे लोगों को नए पते और विधानसभा क्षेत्र का विवरण देते हुए गणना प्रपत्र के साथ घोषणा पत्र (अनुलग्नक-सी) और निवास प्रमाण देना होगा। इसे वर्तमान विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ या एईआरओ के पास जमा करवाया जा सकता है। नए मतदान केंद्र का बीएलओ भी इसमें सहायता कर सकता है।

बीएलओ से संपर्क के लिए बुक अ कॉल की सुविधा
मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ईसीआईनेट ऐप पर उपलब्ध ''बुक अ कॉल'' सुविधा से भी बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। बेघर व्यक्तियों के पास निवास प्रमाण से संबंधित दस्तावेज नहीं होने पर बीएलओ की फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट को पर्याप्त माना जाएगा। इससे ऐसे लोगों को भी प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिन मतदाताओं ने एसआईआर के दौरान नए पंजीकरण के लिए पहले ही फॉर्म-6 जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा गणना प्रपत्र और घोषणा पत्र देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें