फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम-जीएनएम छात्राओं ने निकाला गुबार

Fri, 17 Jul 2015 12:57 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम और जीएनएम की छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान 450 छात्राओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने व 8 छात्राओं को संगीन जुर्म में जेल में बंद करने के मामले को लेकर वीरवार को बीडीपीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर बनाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाने की गुहार लगाई। साथ ही छात्राओं का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित करते हुए रिजल्ट घोषित करने के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने की मांग की। इससे पहले छात्राओं ने पूरे मामले की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया।

बीडीपीओ कुलभूषण को सौंपे ज्ञापन में छात्राओं के शांतिपूर्वक प्रदर्शन पर पुलिस बल का प्रयोग करने की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने व दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। छात्राओं ने कहा कि एएनएम-जीएनएम नर्सिंग विद्यार्थियों के जायज आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने जो कदम उठाया है उसकी हर हाल में जांच होनी चाहिए। छात्राओं पर लाठियां बरसा कर दर्जनों छात्राओं को घायल कर दिया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें