फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली अनिता कुंडू सम्मानित

Fri, 19 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अनिता कुंडू को सम्मानित करते नितिन गड़करी। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। तीन बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पर्वतारोही अनिता कुंडू को वीरवार को दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में देवी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूरे भारत से केवल 11 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान और उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया जिनमें जिले से अनिता कुंडू का नाम विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा। पर्वतारोही अनिता कुंडू को यह सम्मान उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदान किया। इस मौके पर अनिता कुंडू ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी बेटियों और महिलाओं का है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें