फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने कबूली 15 और वारदातें

Tue, 16 Feb 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से फरार आरोपी रूकमुदीन को गिरफ्तार करना है और इनके साथियों का पता लगाना है। दूसरी तरफ इस मामले में गोली से घायल हुए इरसाद की हालत में सुधार है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीआईए वन के इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि तीन आरोपी दो दिन के रिमांड पर लिए हुए हैं। इसमें आरोपियों ने करनाल, पानीपत और यमुनानगर में करीब 15 पुलिस के नाके तोड़ने और फायरिंग करने की वारदातें कबूल कर ली हैं। पशु तस्करी करना इनका बिजनेस बन चुका है। 
विज्ञापन

ज्ञात हो कि रविवार अलसुबह काछवा पुल पर पशु तस्कर इरसाद वासी शाहपुर बेगी, इमरान वासी बेगी नाजर, ईनाम वासी शाहपुर बेगी, आबिद वासी रूतमबेगी, रूकमुदीन वासी शाहपुर बेगी ने निसिंग पुलिस का नाका तोड़ा और करनाल में आकर पुलिस पर फायरिंग की गई। इसमें आरोपी इरसाद को गोली लगी और घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। एक आरोपी रूकमुदीन फरार है। आरोपियों ने पहले दिन करनाल की चार वारदातें कबूल कर ली थी। सोमवार को भी 15 और वारदातें कबूल कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें