फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एनकाउंटर में पकड़े अनिल उर्फ तोतला को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई कुरुक्षेत्र पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस की सीआईए टीम के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए अनिल कुमार उर्फ तोतला को कुरुक्षेत्र पुलिस रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी को दो नवंबर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के लिए उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पांच नवंबर को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित संत रामपाल के आश्रम के मुख्य गेट पर 21-22 अक्तूबर की रात फायरिंग हुई थी। जांच में अनिल उर्फ तोतला की भूमिका सामने आई। पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान अनिल मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि उसके साथ बैठे साथी ने आश्रम के गेट के पास लगे बोर्ड पर गोलियां चलाई थीं।
-
तरावड़ी के पास मुठभेड़ में पकड़ा था
23 अक्तूबर को करनाल सीआईए-2 की टीम ने भैणी खुर्द और रुकनपुर के बीच नाकाबंदी के दौरान अनिल को काबू किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कुरुक्षेत्र पुलिस अब आश्रम फायरिंग मामले में उसकी भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें