संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। अनाज मंडी बल्ला में धान की फसल का सही मूल्य व तौल न होने से ग्रामीणों ने असंध व कोहंड पर प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे असंध मार्ग पर जाम लगा दिया। रातभर किसान मार्ग पर बैठे रहे। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया।
किसान यूनियन के प्रधान संदीप ने बताया कि किसान 20 दिनों से अनाज मंडी में धान कि फसल लेकर आए हुए थे। आढ़ती व अधिकारियों की लापरवाही की वजह से न तो धान की तौल हुई और न सही मूल्य मिल रहा है। किसान जसबीर, कप्तान सुरजीत व सुरेश ने बताया कि अनाज मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी किसी आढती के पास नहीं है। जिसकी वजह से फसल तौल में भी गड़बड़ की जा रही है। नोनी ने बताया कि 15 दिन से तौल न होने से किसानों को घर का काम छोड़ अपनी फसलों के पास रहना पड़ रहा है l शुक्रवार को किसानों ने असंध कोहंड रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सतबीर व राकेश ने बताया कि आढ़ती ज्यादा नमी बताकर कम दाम पर फसल खरीद रहे हैं l मूनक थाना प्रभारी बृज पाल ने बताया कि किसानों को काफी मनाने की कोशिश की और कहा की धरना खोल दिया जाए परंतु किसान ने उनकी बात नहीं मानी और देर रात तक किसान धरने पर बैठे हुए थे।
-